रायपुर । देश के 75 स्टेशनों में
शामिल रायपुर रेलवे स्टेशन को ए वन का दर्जा प्राप्त है।यहां पर यात्रियों
के लिए कई सुविधाएं विकसित की गई है, लेकिन उन सुविधाओं का रख-रखाव सहीं
तरीके से न होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।दरअसल रेलवे
स्टेशन की लिफ्ट पखवाड़े भर से खराब है और इसकी मरम्मत न होने के कारण और
कितने दिन तक खराब रहेगा यह कहा नहीं जा सकता।
कोरोना संकटकाल के बाद
से स्टेशन में एस्केलेटर मशीन बंद कर दी गई थी और अब लिफ्ट खराब होने से
यात्रियों को सीढ़ी से चलकर ही एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाना
पड़ रहा है।एेसे हालात में सबसे अधिक दिव्यांग और बुर्जुग यात्रियों को
आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
रायपुर रेलवे स्टेशन के
प्लेटफार्म नंबर एक पर दिव्यांग, बुजुर्गों के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले 14
दिनों से बंद पड़ी है।लिफ्ट खराब होने से दिव्यांग, बीमार व बुजुर्ग
रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रेलवे अधिकारियों की
मुताबिक मेटेनेंस न होने के कारण लिफ्ट बंद है।लिफ्ट लगाने वाली कंपनी को
मेटेनेंस का पैसा भुगतान नही किया गया है, इसलिए कंपनी ने अपनी सेवाएं रोक
दी हैं।अब मेटेनेंस के लिए नई कंपनी की तलाश की जा रही हैं ताकि लिफ्ट का
मेंटेनेंस नियमित रूप से हो सके।

Journalist खबरीलाल