Breaking News

NEWS RAIPUR:: रायपुर एफआईआर के बाद पुलिस कालीचरण बाबा की तलाश में जुटी:

post

रायपुर। रायपुर में धर्म संसद में महात्मा गांधी की
अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण बाबा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश
में महाराष्ट्र रवाना हुई है। महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने
रायपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम
महाराष्ट्र में उनके ठिकाने पर दबिश देगी। महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने
पर टिकरापारा थाना में कालीचरण के खिलाफ धारा 294, 505 (2) तहत मामला दर्ज
है। वहीं पुलिस ने कार्यक्रम से जुड़ी सीडी को जब्त कर ली है और आयोजकों से
भी पूछताछ की है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कालीचरण के बयान पर खेद
जताया है। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक बातें कहने के
आरोप में फंसे कालीचरण बाबा ने वीडियो जारी करके एक बार फिर मामले को
दोहराया है। उन्होंने कहा है कि महात्मा को गाली देने को लेकर उन्हें कोई
अफसोस नहीं है और इसके लिए यदि कोई उन्हें मृत्युदंड देगा तो भी स्वीकार
है। कालीचरण बाबा की वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
मोहन मरकाम ने कहा कि अगर उन्हें अपने बयान पर अफसोस नहीं है तो खुद को
कानून के हवाले कर दें।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner