Breaking News

NEWS RAIPUR:: कांग्रेस ने कहा कालीचरण जैसे लोग आरएसएस के विचारधारा से प्रभावित:

post

रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के
खिलाफ बयान देने वाले कालीचरण महाराज पर कांग्रेस ने आक्रामक स्र्ख अपनाया
है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पाखंडी कालीचरण ने
राष्ट्रद्रोह का काम किया है। उसने महात्मा गांधी पर नहीं, भारत की आत्मा
पर प्रहार करने का काम किया है। गांधी जयंती पर खादी खरीदने की नौटंकी करने
वाले भाजपाइयों के मुंह से कालीचरण के लिए निंदा के एक शब्द भी नहीं फूटा।

भाजपा
ने अमर्यादित और अभद्र शब्दों की निंदा के लिए कोई भी अधिकृत बयान नहीं
दिया। कालीचरण जैसों को आरएसएस-भाजपा प्रश्रय देती है, ताकि गांधी के प्रति
उनकी जो नफरत है, वह इन जैसों के माध्यम से फैलती रहे। भाजपा आरएसएस की जो
फितरत है, उसके अनुसार यह तय है कि भाजपा कालीचरण को आगे भी इस प्रकार के
व्यवहार के लिये प्रोत्साहित करेगी।

मरकाम ने कहा कि कालीचरण जैसे
लोग धर्म को आत्मप्रचार का माध्यम मात्र मानते है। आत्म प्रचार ही इन जैसे
लोगों के अस्तित्व का आधार भी है। अपने प्रचार के लिए स्वयं को चर्चा में
बनाए रखने के लिए कालीचरण जैसे लोग संविधान में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी
का गलत फायदा उठाते है। गांधी को गाली देकर देश में आरएसएस और भाजपा द्वारा
तैयार की गई एक जहरीली पीढ़ी की वाहवाही बंटोरना और समाचार माध्यमों की
सुर्खियों में रहना बहुत ही सरल माध्यम बना लिया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner