Breaking News

NEWS DELHI:: कोविड-19: देश में 22,775 नए मामले, उपचाराधीन मामले एक लाख के पार:

post

नयी दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन
में 22,775 नए मामले सामने आए जो छह अक्टूबर के बाद से सार्वाधिक हैं। देश
में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
इसके साथ ही वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 161 नए मामले सामने आने के
बाद इससे जुड़े मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह अद्यतन आंकड़ों में यह
जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप के 1,431 मामलों में से
374 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं। भारत में कोरोना
वायरस संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं तथा 406 और लोगों की मौत हो
गई है।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन संक्रमण के सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं
और इसके बाद दिल्ली में 351, केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने
आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के मामले
बढ़कर जहां 3,48,61,579 हो गए,वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर
1,04,781 हो गई। संक्रमण से 406 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,81,080
हो गई है। देश में छह अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए
थे। वहीं, 30 नवंबर को उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक लाख के पार चली गई
थी। मंत्रालय के अनुसार, अब तक 3,42,75,312 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत दर्ज की गई।

देश में कोविड रोधी टीके की 145 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को
30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल
मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29
अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19
दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23
जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से
मौत के जो 406 मामले सामने आए हैं, उनमें से 353 मामले केरल और आठ मामले
महाराष्ट्र में सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,486
लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,526, केरल
में 47,794, कर्नाटक में 38,335, तमिलनाडु में 36,776, दिल्ली में 25,107,
उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,764 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस
संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य
बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान
किया जा रहा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner