Breaking News

NEWS RAIPUR:: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया:

post

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नए साल के पहले दिन
राजभवन की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन के
सभी अधिकारी और कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी। राज्यपाल ने
कहा कि आम जनता के मन में राजभवन के प्रति जो विश्वास है, उसे नए वर्ष में
भी बरकरार रखें और उसी आत्मविश्वास के साथ काम करें।

राज्यपाल उइके
ने कहा कि हम नए साल में नए उत्साह के साथ कार्य करते हुए जन आकांक्षाओं को
पूरा करने का समन्वित रूप से प्रयास करेंगे। राज्यपाल ने इस अवसर पर
राजभवन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। राजभवन की वेबसाइट में
राज्यपाल उइके का जीवन परिचय, उनकी गतिविधियों, कार्यक्रमों, संवैधानिक
दायित्व, कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल के दायित्व, राजभवन सचिवालय की
संपूर्ण जानकारी और विश्वविद्यालयों से संबंधित जानकारी है।

साथ ही
राज्यपाल से मुलाकात के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप व प्रक्रिया का विवरण भी
दिया गया है। वेबसाइट में पूर्व राज्यपालों के जीवन परिचय, महत्वपूर्ण
अवसरों पर राज्यपाल के भाषण, फोटोग्राफ्स और वीडियो क्लिपिंग, सूचना के
अधिकार और कर्मचारियों संबंधी जानकारी आदि भी शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर
राज्यपाल के विधिक सलाहकार आरके अग्रवाल, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल,
एनआइसी के एडिशनल स्टेट इनफारमेशन आफिसर टीएन सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, मनीष
कोचर सहित राजभवन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस दीक्षांत परेड सात को, सीएम होंगे शामिल

नेताजी
सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत उप पुलिस
अधीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह सात जनवरी को होगा। इसमें मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल दीक्षांत परेड की सलामी लेंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner