Breaking News

NEWS RAIPUR:: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली प्रेक्षकों की बैठक:

post

 रायपुर  । छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय
पंचायत के आम और उप चुनाव को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 28
प्रेक्षकों की नियुक्ति गई है। जो निर्वाचन कार्य पर बारीकी से नजर रखेंगे।

नवा
रायपुर स्थित निर्वाचन भवन में शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम
सिंह ने सभी प्रेक्षकों की बैठक ली। आयुक्त ने सभी प्रेक्षकों को तीन
जनवरी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहने के
निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग के
प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। इसलिए प्रेक्षक के रूप में अपने
कार्यों के बारे में सभी प्रेक्षक केवल राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश
प्राप्त करेंगे।

बैठक में आयुक्त ने कहा कि चुनाव बहुत संवेदनशील व
महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए हम सबको हमेशा अलर्ट मोड पर रहना जरूरी है।
इस दौरान उप सचिव डा. संतोष कुमार देवांगन ने प्रेक्षकों के दायित्वों के
बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रेक्षक यह भी देखेंगे कि
जिलों में मतदान में गड़बड़ी, हिंसा या उपद्रव को कारगर ढंग से रोकने के लिए
आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं या नहीं। बैठक में अवर सचिव आलोक
श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा, संयुक्त संचालक वित्त जेरोमी एक्का सहित अन्य
अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner