रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सटे ओडिशा सीमा
पर आमामोरा ओड ताराझर में एसटीएफ और नक्सलियों बीच सोमवार को सुबह मुठभेड़
हुई। मुठभेड़ में एसटीएफ का जवान युवराज सागर गोली लगने से घायल हो गया।
नक्सलियों की ओर से चलाई गई गोली जवान युवराज सागर के पेट की पसली में लग
गई। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल जवान को रायपुर के रामकृष्ण केयर
अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
नक्सलियों की मौजूदगी
की सूचना पर एसटीएफ जवानों की टुकड़ी निकली थी। जंगल में छिपे नक्सलियों ने
जवानों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान
नक्सलियों की एक गोली जवान युवराज सागर के पेट के पसली में लग गई। खून से
लथपथ जवान को साथी जवानों ने मुठभेड़ स्थल से बाहर निकला। गंभीर रुप से
घायल जवान को रायपुर में भर्ती कराया गया है।

Journalist खबरीलाल