Breaking News

NEWS BILASPUR:: ब्रेल प्रेस को मिला राष्ट्रीय अवार्ड:

post

 बिलासपुर  । शहर के तिफरा स्थित
शासकीय ब्रेल प्रेस ने लंबी छलांग लगाई है। पिछले तीन साल के कामकाज की
समीक्षा में बिलासपुर ब्रेल प्रेस ने देशभर के अन्य 27 प्रेस को पीछे छोड़कर
राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया है। यह पुरस्कार राजधानी दिल्ली में
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथों प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग की
मंत्री अनिला भेड़िया ने इसे ग्रहण किया। दृष्टि बाधित दिव्यांगों के लिए 1985 में तिफरा में ब्रेल प्रेस की स्थापना
की गई। यहां से छपाई की गई ब्रेल पुस्तकों का वितरण पूरे प्रदेशभर में
किया जाता है। साथ ही अन्य प्रांतों से भी छपाई के लिए यहां सामग्री भेजी
जाती है। भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन
सशक्तीकरण विभाग की ओर से पिछले दिनों देशभर के 28 ब्रेल प्रेस के पिछले
तीन साल में दिव्यांजनों के लिए किए गए कामकाज को लेकर समीक्षा की गई। इसके
लिए टीम भी बनाई गई थी।इसमें बिलासपुर ब्रेल प्रेस को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रेस घोषित किया है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने समाज
कल्याण के सचिव को पत्र भेजकर राष्ट्रीय अवार्ड मिलने की जानकारी दी है।
साथ ही इसकी सूचना बिलासपुर ब्रेल प्रेस के नियंत्रक को भी भेजी गई है।
बिलासपुर के अलावा नया रायपुर के अटल विकास प्राधिकरण को दिव्यांगों के लिए
अवरोध मुक्त वातावरण माहौल बनाने और समता कालोनी स्थित नुक्कड़ टी कैफे
वेंचर्स एलएलपी को दिव्यांगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय
अवार्ड के लिए चयन किया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner