Breaking News

NEWS DELHI:: फिर लगता है लॉकडाउन तो इस बार बिल्कुल न दोहराएं ये गलतियां:

post

 भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर फिर दस्तक दे चुकी है। देश के
अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के डेल्टा व ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले
तेजी से बढ़ रहे है और कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ कई अन्य
सख्तियां भी लागू कर दी गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में तो
कोरोना की तीसरी लहर का असर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है और इस कारण
से मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है। 

फिर लॉकडाउन लगे तो ये रखें सावधानियां
-
यदि आपके शहर या राज्य में फिर से लॉकडाउन लगता है तो कोरोना संक्रमण से
बचने के लिए सबसे पहले तो कोरोना वैक्सीन लगवाने का काम जरूर करें। यदि
आपने दोनों वैक्सीन लगवा ली है और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक
यदि आप बूस्टर डोज लगाने की सीमा में आते हैं तो बूस्टर डोज भी जरूर
लगवाएं। 
 
- अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें। विशेषकर प्राणायाम व योग जैसी एक्सरसाइज जरूर करें।
-
कॉलोनी, सोसायटी या शहर में जब भी कहीं बाहर घूमने जाए तो अच्छी क्वालिटी
का मास्क ज़रूर पहने और परिवार में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान
रखें। बार-बार घर के बाहर जाने से बचें और फोन कॉल या वीडियो कॉल के जरिए
ही सभी काम निपटाएं। 
- लोगों से दूरी बनाकर रखें और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर
करें। घर में प्रवेश करने के पहले खुद को सैनिटाइज जरूर करें। अपने चेहरे
को हाथों से छूने से बचें। इसके अलावा हाथों को दिन में कई बार साबुन से
अच्छी तरह से साफ करते रहें।
- यदि फिर से लॉकडाउन लगता है तो घर पर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। शांति बनाए रखें। मानसिक तनाव की स्थिति से बचें। 
- सर्दी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसी कोई शारीरिक समस्या लगती
है तो तत्काल फीवर क्लिनिक जाएं और अपना कोरोना टेस्ट कराएं। ऐसे समय में
खुद को क्वारंटाइन करें और परिवार के सदस्यों से भी दूर रहें। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner