Breaking News

NEWS RAIPUR:: राजधानी में लाखों का सुरक्षा चक्र कुत्तों के आतंक के आगे ध्वस्त :

post

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी
रायपुर में नगर निगम प्रश्ाासन ने 12 लाख रुपये का बजट कुत्तों की समस्या
के निवारण के लिए रखा है, लेकिन इसके बावजूद लगातार आवारा कुत्तों की
संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
आंबेडकर अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना औसतन डाग बाइट के 20 से 25
मामले सामने आ रहे हैं। इसमें भी आवारा कुत्ते सबसे ज्यादा अपना शिकार छोटे
बच्चों को बना रहे हैं। इससे राजधानी में दिनोंदिन कुत्तों का आतंक बढ़ता
जा रहा है।

आवारा कुत्ते आए दिन राजधानीवासियों को अपना शिकार बना
रहे हैं। आवारा कुत्ते सुबह शाम निकलने वाले बच्चे, बड़े-बूढ़े और महिलाओं को
अपना शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर घूमने वाले लोग भी
कुत्तों का शिकार होते हैं। कई बार ऐसे वाहन चालक कुत्तों की वजह से हादसे
का शिकार होते हैं, जबकि नगर निगम शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर
नियंत्रण करने के लिए बधियाकरण किया जा रहा है। बधियाकरण पर हर साल निगम
लाखों रुपये फूंक रहा है। उसके बाद भी आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण
नहीं लग पा रहा है। निगम का दावा है कि पिछले एक साल में 5,129 आवारा
कुत्तों का बधियाकरण किया गया है।

ज्ञात हो कि रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में तकरीबन 40 हजार से अधिक
आवारा कुत्ते हैं। आए दिन किसी न किसी को कुत्ता काटने की खबर सामने आ ही
जाती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी के लाखे नगर,
कुशालपुर, प्रोफेसर कालोनी, अश्वनी नगर, गोल चौक, डंगनियां, सुंदरनगर,
रायपुर रोड, गुढ़ियारी, समता कालोनी, फाफाडीह आदि इलाकों में लोगों को काफी
दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner