Breaking News

NEWS BILASPUR:: जिला अस्पताल में पांच घंटे तक बिजली बंद, वार्डों में अंधेरा, सभी मशीनें बंद:

post

 बिलासपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह मुख्य
पैनल में शार्टसर्किट होने से पांच घंटे तक पावर आफ रहा। इसके चलते सभी
वार्डों में अंधेरा छाया रहा। साथ ही ओपीडी संचालन प्रभावित रहा। इसके
अलावा सभी चिकित्सीय मशीन बंद होने की वजह से सभी प्रकार के जांच प्रभावित
रही।

मंगलवार की सुबह सात बजे अचानक अस्पताल के मुख्य पावर पैनल में
एक तेज आवाज होने के साथ ही पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। जब कर्मचारी
पहुंचे तो पैनल से हल्का धुंआ उठ रहा था। जांच करने पर पता चला कि
शार्टसर्किट की वजह से पावर कट हो गया। इसके बाद सुधार करने की कोशिश की
गई। पर कर्मचारी समस्या दूर नहीं कर पाए। इसके बाद इसकी जानकारी अस्पताल
प्रबंधन को दी गई। लेकिन इसके बाद भी समय पर सुधार नहीं हो पाया।

सुबह
नौ बजे ओपीडी शुरू होते ही समस्या होने लगी, क्योंकि कोई भी चिकित्सीय
मशीन काम नहीं कर रहा था। साथ ही वार्डों में भी उपचार प्रभावित रहा। इसके
पांच घंटे बाद सुबह 11 बजे बिजली कर्मियों ने समस्या दूर कर पावर को सुचारू
रूप से संचालित किया गया। हालांकि पांच घंटे तक पावर कट होने की वजह से
ओपीडी पहुंचे ज्यादातर मरीजों को उपचार से वंचित होना पड़ा है।

सभी पावर पैनल को दुरुस्त करने के निर्देश

इस समस्या को देखते हुए और मौजूदा समय में मंडरा रहे कोविड के खतरे को
देखते हुए सीएमएचओ डाक्टर प्रमोद महाजन ने तत्काल सभी पावर पैनल के जांच
करने के निर्देश दिया है, ताकि कोविड मरीज भर्ती होने के बाद किसी तरह की
दिक्कत का सामना न करना पड़े।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner