छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर
केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। CM बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार PDS
बंद करने के साथ FCI को भी बंद करना चाहती है। अपनी नीतियों से किसानों को
दिवालिया करना चाहता है। मुख्यमंत्री बघेल एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे
थे। इससे पहले देर रात उन्होंने परिवार के साथ सत्यनारायण बाबा धाम में
पूजन भी किया।
सर्किट हाउस में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बघेल ने कहा
कि किसानों के लिए केंद्र सरकार जो कानून लेकर आई है, वो काला कानून है।
उसके विरोध में कांग्रेस किसानों के साथ है। CM ने कहा कि राज्य सरकार की
औद्योगिक नीतियों से उद्योगों को भी फायदा हुआ है। 45 हजार करोड़ का MOU हुआ
है। पहले की सरकार सिर्फ इंवेस्टर मीट और रोड शो करती थी। उद्योग आना नहीं
चाहते थे, जो आए वो भी बंद कर चले गए।
मार्च तक बोनस की आखिरी किश्त देंगे किसानों को
CM
बघेल ने कहा, पहले धान खरीदी के लिए 1300 सोसायटियां थीं, जो बढ़कर 2048 हो
गई हैं। जूट कमीशन से हमने 4 लाख बारदाने मांगे थे, लेकिन 1.43 लाख पर ही
सहमति दी है। उन्होंने कहा, पहले 19 से 20 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन होता
था, लेकिन खेती बढ़ने की वजह से अब साढ़े 30 लाख किसानों रजिस्ट्रेशन हुआ
है। कोरोना संक्रमण के बावजूद मार्च तक बोनस आखिरी किस्त देंगे।
देर रात बाबा धाम पहुंचे, एक घंटे मंदिर में रुके
इससे
पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात दिल्ली से सीधा रायगढ़ पहुंचे।
इसके बाद देर रात परिवार के साथ कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम में
दर्शन के लिए पहुंचे। वहां परिवार सहित पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख,
शांति और समृद्धि की कामना की है। CM बघेल के साथ उनके बेटे चैतन्य,
बेटियां स्मिता और दीप्ति सहित दोनों दामाद भी बाबा धाम आशीर्वाद लेने
पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान
तकरीबन एक घंटे मंदिर में रुके। उनके साथ परिवार के सदस्यों के अलावा
कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद रहे। CM के कार्यक्रम को देखते हुए
मंदिर में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। गिने चुने लोगों को ही मंदिर परिसर
में प्रवेश दिया गया था। CM शुक्रवार को ही जशपुर जाएंगे, जहां वे करोड़ों
के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Journalist खबरीलाल