Breaking News

NEWS RAIPUR:: पंजाब के सीएम और डीजीपी के विरुद्ध रायपुर में एफआइआर दर्ज करने भाजपा का आवेदन:

post

रायपुर। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित
मोर्चा के पदाधिकारियों ने रायपुर सिविल लाइन में प्रधानमंत्री नरेंंद्र
मोदी की सुरक्षा में पंजाब में हुई चूक के जिम्मेदार पंजाब के मुख्यमंत्री
चरणजीत सिंह चन्नी और तत्कालीन डीजीपी सिद्दार्थ चटोपाध्याय के विरुद्ध
एफआइआर दर्ज करने के लिए सोमवार को आवेदन दिया।

आवेदन में भाजपा ने
आरोप लगाया है कि 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के काफिले को ओवरब्रिज पर मुख्यमंत्री के षड़यंत्रकारियों ने 20 मिनट
तक रोक कर वीआईपी सुरक्षा को तार-तार कर दिया। प्रधानमंत्री जैसे वीआईपी की
सुरक्षा से षड़यंत्र किया गया। वहीं पंजाब पुलिस के जवान जिनके उपर
सुरक्षा की जिम्मेदारी थी वे उपवद्रियों के साथ खड़े होकर चाय पी रहे थे।

अनुसूचित
मोर्चा ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर षड़यंत्र किया गया, जिससे
सुरक्षा के जिम्मेदार पुलिस कर्मी उपद्रवियों के साथ चाय पीते रहे। इसके
साथ ही फिरोजपुर में रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी डंडों से
लैस होकर रोका गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसे पंजाब की पुलिस
मूकदर्शक बनकर देख रही थी। भाजपा अनूसूचित मोर्चा ने आरोप लगाया कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक नहीं षड़यंत्र पंजाब के
डीजीपी और मुख्यमंत्री को शामिल होना प्रतीत होता है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner