Breaking News

NEWS RAIPUR:: राजधानी में दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शबद गायन, जलाये दीप:

post

 रायपुर । सवा लाख से एक लड़ाऊं
चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊं की प्रेरणा जन-जन को देने वाले खालसा पंथ के
सिरजन हार, दशमेश गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व राजधानी के विविध
गुरुद्वारों में श्रद्धा भाव एवं उल्लास से मनाया गया। कोरोना महामारी के
चलते इस साल कीर्तन यात्रा नहीं निकाली गई और गुरुद्वारों में विशेष दीवान
के समक्ष सादगी से शबद गायन का आयोजन किया गया। कीर्तनकारों ने वाहो, वाहो
गोबिंद सिंह आपे गुरचेला....जैसे कीर्तन का गायन करके साधसंगत को भावविभोर
कर दिया। सिख समाज के घर-घर में किए गए सहजपाठ साहेब की समाप्ति
गुरुद्वारा स्टेशन रोड में हुई। गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहब का विशेष
दीवान सजाया गया। स्टेशन रोड गुरुद्वारा के हजुरी रागी जत्था भाई कुलदीप
सिंग एवं साथियों ने शबद गायन से समां बांधा।

प्रकाश पर्व पर कोरोना से सजग रहने अपील

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा, कार्यकारी
अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने साधसंगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। सचिव
तेजिंदर सिंह होरा ने बताया कि गुरुद्वारा में आने वालों को कोरोना
गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाने की अपील सेवादार करते रहे। समाजजनों
से अपील की गई कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें, शारीरिक दूरी बनाए रखें।

फाफाडीह चौक पर जगमगाए दीप

फाफाडीह के गुरु गोबिंद सिंह चौक पर सिख समाज के नेतृत्व में सैकड़ों दीप
प्रज्वलित कर प्रकाश उत्सव मनाया गया। इसमें स्टेशन रोड गुरुद्वारा के
पदाधिकारी समेत सिख समाज के लोग शामिल हुए।

अन्य इलाकों में भी मना प्रकाश पर्व

पंडरी
स्थित श्रीगुरुगोबिंद सिंह गुरुद्वारा में भी विशेष दीवान के समक्ष मत्था
टेककर अरदास की गई। सहिजपाठ साहिब, अखंड पाठ साहिब और कीर्तन का लाभ
साधसंगत ने लिया। .इसके अलावा तेलीबांधा स्थित बाबा बुढ्ढा साहिब
गुरुद्वारा, गुरुनानक नगर गुरुद्वारा, टाटीबंध, देवपुरी के गुरुद्वारा में
भी शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरु का अटूट लंगर में दूरी रखकर प्रसादी
वितरित की गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner