रायपुर । कमलादेवी संगीत
महाविद्यालय रायपुर के मास्टर आफ परफारमिंग आर्ट के विद्यार्थियों ने
सांगीतिक बैठक में शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय
से पिछले वर्ष के एमए गायन के उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने बिमल नाइक ने
राग मधुवंती में विलंबित ख्याल एकताल में पिया नहीं आए और मध्यलय त्रिताल
में छोटा ख्याल ए री सखी मोरा पिया नहीं आए।
विवेक कुमार ने राग जोग
में पारंपरिक बड़ा ख्याल एवं छोटा ख्याल साजन मोरे घर आए, ऋतु चंद्राकर ने
राग भीमपलासी में बीत गए जुगवा हरि नाम बिना और छोटा ख्याल जाओ जाओ पिया,
तुम्ही से नाही बोलू और द्रुत एकताल में तराना प्रस्तुत किया। हिमांशु ने
राग हंसध्वनि, कर्ण चौहान ने राग दरबारी में बड़ाख्याल राधा के धनश्याम और
छोटा ख्याल गीता को रचे कन्हैया प्रस्तुत किया।
राग विभास में श्री
गणपति गौरी सुत को गौरव राय, विजयलक्ष्मी चंद्राकर, गुंजा वैष्णव ने
प्रस्तुत किया। आभास मधुकर ने देवी स्तुति को राग माला में प्रस्तुत किया।
वहीं उपशास्त्रीय गायन में पम्पा अधिकारी, शशि निषाद, तरुण चौहान, पुष्पलता
साहू ने अपने स्वरों में सभा को संगीतमय बना दिया। इस मौके पर
विद्यार्थियों ने आगामी परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों ने चर्चा
की। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी अवधिया, तबले पर हरि पटेल, हारमोनियम पर
तारेंद्र प्रसाद सेन ने संगति की। कार्यक्रम में प्राध्यापक डा. दीपक
बेड़ेकर और नारायण केहरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Journalist खबरीलाल