रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना के
नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे और संक्रमण के बदलते स्वरूप को लेकर
स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इसे देखते हुए जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की
संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां संक्रमितों के पांच फीसद सैंपल हर
दिन जीनोम जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे जा रहे हैं। अब दोगुना यानी 10 फीसद
सैंपल भेजे जा रहे हैं, ताकि स्थिति का सही पता लगाया जा सके, लेकिन जांच
रिपोर्ट में 15 दिन से अधिक का समय लगने की वजह से विभाग को समय स्थिति साफ
नहीं हो पा रही है। जांच की आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार ने
एम्स और रायपुर मेडिकल कालेज जीनोम सिक्वेसिंग जांच की सुविधा शुरू करने के
लिए पत्र लिखा है, जिसका केंद्र से अभी तक जवाब नहीं आया है। जीनोम
सिक्वेंसिंग जांच को लेकर एम्स के डायरेक्टर डा. नितिन एम. नागरकर ने कहा
कि जीनोम सिक्वंेसिंग रिसर्च लैब है, इसलिए इसकी आवश्यकता ज्यादा नहीं पड़ती
है। जीनोम सिक्वेंसिंग में जांच का खर्चा भी काफी अधिक होता है। एम्स में
जीनोम लैब तैयार है। सरकार किट उपलब्ध कराए तो जीनोम जांच यहां भी हो
जाएगी। वैसे भी जीनोम जांच भुवनेश्वर व पुणे के लैब में हो रही है।

Journalist खबरीलाल