रायपुर । उत्तर प्रदेश के विधानसभा
चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दिग्गजों की टीम मैदान में उतर गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के नेतृत्व में 50 कांग्रेसी
पिछले दो महीने से सक्रिय है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम भी
पूर्वांचल में अलग-अलग विधानसभा में प्रशिक्षण से लेकर बूथ मैनेजमेंट का
पाठ पढ़ा रही है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद करीब 22
विधायक और पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा में जा रहे हैं।
वहीं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय के साथ भाजपा के
अलग-अलग विंग के नेता भी उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मा
प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को
क्षेत्र के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय संगठन के निर्देश पर
अलग-अलग विधानसभा में जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। कांग्रेस के उच्चपदस्थ
सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ के पार्टी पदाधिकारियों का सीमावर्ती जिले
सोनभद्र, भदोही, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज से सीधा कनेक्शन है।
यहां से अधिकांश नेताओं की इन जिलों में भेजा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं
की मानें तो लंबे समय से इस इलाके में कांग्रेस के विधायकों की संख्या
नाममात्र की है। उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के
कामकाज के बारे में जानकारी मिलने के बाद वोटरों का झुकाव पार्टी उम्मीदवार
के पक्ष में आएगा।
आपसी सामंजस्य पर पहुंच रहे भाजपा नेता
भाजपा
केंद्रीय संगठन ने अब तक प्रदेश स्तर से नेताओं को भेजने की तैयारी नहीं की
है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बताया कि अभी केंद्रीय स्तर पर
कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। पार्टी ने आपसी सामंजस्य के आधार पर उत्तर
प्रदेश चुनाव प्रचार में पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा आइटी सेल
के संयोजक दीपक म्हस्के उत्तर प्रदेश में इंटरनेट मीडिया पर चुनाव प्रचार
के गुर सिखा रहे हैं। योगी सरकार के कामकाज को लेकर कई वीडियो और शार्ट
फिल्म छत्तीसगढ़ के आइटी सेल के नेताओं ने तैयार किया है।

Journalist खबरीलाल