रायपुर । देश का आम बजट अगले
महीने एक फरवरी को पेश होने वाला है और इस पर आम उपभोक्ताओं के साथ
कारोबारियों की नजरें भी टिकी रहती है। सोने में आयात शुल्क काफी ज्यादा
है,इससे उपभोक्ताओं के साथ ही सरकार को भी नुकसान है। सरकार को चाहिए कि
सोने में आयात शुल्क घटाकर चार फीसद करें। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ ही
सरकार को राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अगले महीने पेश होने वाले देश के आम
बजट को देखते हुए रायपुर सराफा एसोसिएशन ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र
भी लिखा है।
अभी सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसद
रायपुर
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि इन दिनों सोने पर आयात
शुल्क 12.5 फीसद है,जो काफी अधिक है। इसका प्रभाव कारोबारियों के साथ ही आम
उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। अगर सोने पर आयात शुल्क कम कर चार फीसद कर
दिया जाए सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को भी
फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी जिलों में एक शासकीय
हालमार्किंग सेंटर खोला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में हालमार्किंग सेंटर खोले जाने से काफी
फायदा होगा। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले कारोबारियों को महंगे
आभूषण लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका समय भी बचेगा। 20 कैरेट
की ज्वेलरी को भी अब हालमार्क की मान्यता मिल चुकी है।
यह भी है मांगे
1. राजधानी रायपुर में खोला जाए गोल्ड एक्सचेंज सेंटर
2.सराफा कारोबारियों के लिए धारा 411 में युक्तिसंगत राहत दी जाए
3. जीएसटी में मिले छूट

Journalist खबरीलाल