रायपुर । रेलवे प्रशासन अधोसंरचना
विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे आगरा
मंडल के मथुरा-पलवल सेक्शन के वृन्दावन-भुटेश्वर स्टेशनों में चौथीलाइन
कनेक्टिविटी का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण बुधवार को निज़ामुद्दीन से
दुर्ग के लिए रवाना होने वाली निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद की गई। वहीं 14 जनवरी को ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस को पलवल-वृन्दावन स्टेशनों के
मध्य एक घंटे 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी। 14 जनवरी को फिरोजपुर-छिंदवाड़ा
एक्सप्रेस को पलवल-वृंदावन स्टेशनों के मध्य और योगनगरी ऋषिकेश-पुरी
एक्सप्रेस को पलवल-वृन्दावन स्टेशनों के मध्य एक घंटे 40 मिनट नियंत्रित की
जाएगी। 12 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली पुरी-योगनगरी ऋषिकेश
एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग आगरा केंट-मितावली-खुर्जा जंक्शन-हापुर-मेरठ
सिटी होकर चलेगी।
दुर्ग नौतनवा, दुर्ग - अजमेर स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए दुर्ग नौतनवा और दुर्ग
अजमेर ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी
क्रमांक 18205 / 18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में दो अतिरिक्त
स्लीपर कोच की सुविधा गाड़ी चलाने के नामित दिनों में दुर्ग से 20 जनवरी से
24 मार्च तक और नौतनवा से 22 जनवरी से 26 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। इसी तरह
गाड़ी संख्या 18213/18214 दुर्ग- अजमेर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 02 अतिरिक्त
स्लीपर कोच की सुविधा गाड़ी चलाने के नामित दिनों में दुर्ग से 24 जनवरी से
21 मार्च तक एवं अजमेर से 25 जनवरी से 22 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

Journalist खबरीलाल