Breaking News

NEWS RAIPUR:: बारिश से फसल को क्षति, किसानों को नहीं मिली मुआवजा राशि:

post

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खरीफ
सीजन में बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। दो माह से अधिक
बीत जाने के बाद भी किसानों को क्षति राशि यानी मुआवजा नहीं मिल पाया है।
जबकि कृषि विभाग ने नवंबर और दिसंबर माह में हुई बारिश की क्षति राशि
दिलाने के लिए बीमा कंपनी को रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन अभी तक किसानों को
कितनी राशि देना है वह बीमा कंपनियां स्पष्ट नहीं कर पा रही है।इधर अभी जनवरी माह में बारिश के वजह दलहन-तिलहन के फसलों को सबसे ज्यादा
नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी रायपुर जिले में
2378 हेक्टेयर खेतों में पानी भरा है। अभी नुकसान का आकलन खेत से पानी
सूखने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं अधिकारियों ने कहा कि जहां तक मुआवजा
की राशि का सवाल है जिस किसान ने अपनी फसल की बीमा कराई है उनको हर हाल में
बीमा राशि दिलाई जाएगी। इसके लिए लगातार बीमा कंपनी से बात हो रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner