मुंबई. मशहूर पार्श्व गायिका लता मंगेशकर अब भी
अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में निगरानी में हैं। यह जानकारी
उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने शनिवार को दी। उल्लेखनीय है कि 92 वर्षीय
गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उन्हें हलका लक्षण होने पर पिछले
सप्ताह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया
था। अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतीत समदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’’को
बताया, ‘‘वह अब भी आईसीयू में निगरानी में हैं। हमें इंतजार कर देखना होगा।
उनके ठीक होने की प्रार्थना करें। वह अभी अस्पताल में रहेंगी।

Journalist खबरीलाल