Breaking News

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया:

post

जॉर्जटाउन. चार बार के चैंपियन भारत ने खेल के हर
विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराकर अंडर-19
विश्व कप में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की. प्रोविडेन्स स्टेडियम में
शनिवार को खेले गये मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये
जाने के बाद कप्तान यश धुल की 82 रन की जिम्मेदारी भरी पारी की मदद से 46.5
ओवर में 232 रन बनाये. इसके बाद बायें हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल (28
रन देकर पांच विकेट) और तेज गेंदबाज राज बावा (47 रन देकर चार विकेट) ने
अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को 45.4 ओवर में 187 रन पर
ढेर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी
बल्लेबाज इटहान जॉन कंिनघम (शून्य) का विकेट पहले ओवर में ही गंवा दिया,
जिन्हें तेज गेंदबाज राजवर्धन हेंगारगेकर (38 रन देकर एक विकेट) ने पगबाधा
आउट किया.

वेलेंटाइन किटाइम (25) और डेवाल्ड ब्रेविस (65) ने इसके बाद दूसरे विकेट
के लिये 58 रन की साझेदारी की. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद एक
विकेट पर 38 रन था. किटाइम ने 10वें ओवर में तेज गेंदबाज रवि कुमार पर
छक्का और चौका लगाया था.ब्रेविस और किटाइम ने इसके बाद बावा के अगले ओवर
में 17 रन जुटाये. जब ये दोनों हावी होने की कोशिश कर रहे थे तब ओस्तवाल ने
किटाइम को विकेटकीपर दिनेश बाना के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी.

ओस्तवाल ने 21वें ओवर में जीजे मारी (आठ) को विकेट के पीछे कैच कराकर
स्कोर तीन विकेट पर 83 रन कर दिया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण
अफ्रीका को संभलने का मौका नहीं दिया. बावा ने 36वें ओवर में ब्रेविस को
कप्तान धुल के हाथों कैच कराया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी पारी ढहने में समय
नहीं लगा. कप्तान जार्ज वान हीरडेन ने 36 रन बनाये लेकिन इससे वह हार का
अंतर ही कम कर पाये. इससे पहले भारतीय टीम ने 11 रन के स्कोर पर सलामी
बल्लेबाजों अंगकृष रघुवंशी (पांच) और हरनूर ंिसह (एक) के विकेट गंवा दिये
थे. धुल और शेख राशिद (31) ने तीसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी कर
टीम को संभाला.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner