मेलबर्न. दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच
की आस्ट्रेलिया से निर्वासन के खिलाफ की गयी अपील की सुनवाई रविवार को
समाप्त हो गयी और इस पर कुछ ही घंटों में फैसला आने की उम्मीद है. फेडरल
कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेम्स आॅलसॉप ने कहा कि वह और उनके दो अन्य साथी
न्यायाधीश रविवार को ही फैसला सुना सकते हैं. जोकोविच फैसला अपने पक्ष में
आने पर ही आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव कर
पाएंगे. आस्ट्रेलियाई सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के प्रति अपने कड़े रवैये
को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया था.

Journalist खबरीलाल