नयी दिल्ली. देश में कोविड-19 के 2,71,202 नये मामले
आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,71,22,164 हो गए. केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक इनमें कोरोना
वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 7,743 मामले भी शामिल हैं. देश में पिछले 24
घंटों में ओमीक्रोन के 1,702 नये मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सामने
आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं और शनिवार से इसमें 28.17 प्रतिशत की
वृद्धि हुई. विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रत्येक नमूने का जीनोम अनुक्रमण
(सीक्वेंंिसग) करना संभव नहीं है लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वायरस की यह
लहर मुख्यत: ओमीक्रोन के कारण ही है. मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन
आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 225 दिनों
में सर्वाधिक 15,50,377 दर्ज की गई जबकि 314 मरीजों की मौत के साथ मृतक
संख्या बढ़कर 4,86,066 हो गई. मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मामले संक्रमण
के कुल मामलों का 4.18 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की
राष्ट्रीय दर घटकर 94.51 प्रतिशत हो गई. पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन
मामलों में 1,32,557 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई. दैनिक संक्रमण दर 16.28
प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 13.69 प्रतिशत रही.
बीमारी से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,50,85,721 हो गई जबकि
इसके मृतकों की दर 1.31 प्रतिशत है.राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत
देश में अब तक कोविड-19 टीके की 156.76 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी
हैं. देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त
2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण
के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11
अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख
के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो
गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून
2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.
मौत के 314 नये मामलों में से 106 मरीज केरल से और 39 पश्चिम बंगाल के
हैं. देश में अब तक इस बीमारी से हुई 4,86,066 मौत में से सर्वाधिक
1,41,779 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 50,674 की केरल में, 38,418 की
कर्नाटक में, 36,967 की तमिलनाडु में, 25,335 की दिल्ली में, उत्तर प्रदेश
में 22,953 की और पश्चिम बंगाल में 20,052 की मौत हुई. मंत्रालय ने इस बात
पर जोर दिया है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते
हुई हैं.

Journalist खबरीलाल