नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के
अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली की भारतीय कप्तान के रूप में टीम को
खेल के तीनों प्रारूप में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिये सराहना
की लेकिन कहा कि उनका टेस्ट कप्तानी से हटने का फैसला व्यक्तिगत है. कोहली
ने शनिवार को भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में सात साल के अपने कप्तानी
करियर का अंत कर दिया था. इससे एक दिन पहले भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका
से श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
कोहली के नेतृत्व में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 40 में उसे
जीत मिली. उनकी अगुवाई में टीम ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में यादगार जीत
दर्ज की. गांगुली ने बीसीसीआई और कोहली को ‘टैग’ करते हुए ट्वीट किया,
‘‘विराट की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में तेजी से
प्रगति की. उनका फैसला व्यक्तिगत है और बीसीसीआई इसका बहुत सम्मान करता है
.. वह इस टीम को भविष्य में नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये महत्वपूर्ण
सदस्य होगा. एक महान खिलाड़ी. बहुत अच्छी भूमिका निभायी.’’ कोहली भारत के
सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. उनके बाद महेंद्र ंिसह धोनी (27 जीत) और
गांगुली (21 जीत) का नंबर आता है.

Journalist खबरीलाल