Breaking News

NEWS BILASPUR:: बिलासपुर में कभी भी दस्तक दे सकता है ओमिक्रोन:

post

 बिलासपुर। जिले में अभी तक 403 लोग विभिन्न देशों से
वापसी कर चुके है। इनमें से सिर्फ एक ही ओमिक्रोन वैरियंट से संक्रमित
मिला। वह भी अभी पूरी तरह से ठीक हो चुका है। साथ ही उसके संपर्क में आने
वाले भी पूरी तरह से ठीक है। ऐसे में मौजूदा स्थिति में ओमिक्रोन वैरिएंट
से संक्रमित कोई भी मरीज जिले में नहीं है। लेकिन इसके बाद भी ओमिक्रोन का
डर कम नहीं हुआ है, क्योंकि अब केंद्र की तरफ विदेश से लौटने वाले 123
लोगों की लिस्ट मिली है, जो ओमिक्रोन के वाहक बन सकते हैं। कोरोना का
पुराना वैरिएंट डेल्टा तो लगातार लोगों को संक्रमित करते जा रहा है। इसी
बीच ओमिक्रोन वैरिएंट का डर भी बना हुआ है। हालांकि मौजूदा स्थिति में जिले
में कोई भी ओमिक्रोन का मरीज सक्रिय नहीं है। इसके बाद भी कभी भी इसके
मरीज मिलने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि विदेश से
लोगों की वापसी का सिलसिला थमा नहीं है। वहीं नई लिस्ट के मुताबिक जिले के
123 लोगों की वापसी आने वाले दिनों में होनी है। इसकी वजह से ओमिक्रोन फैलने का डर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं अब आने वालों
की ट्रेसिंग और सैंपलिंग की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर रखी है। इनके
आने के साथ ही इन्हें सात दिनों के लिए होम आइसोलेट कर निगरानी में रखा
जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अपील कि है विदेश से आने वाले छुपने की
कोशिश न करें, क्योंकि इन्हें हर हाल में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना
होगा। यदि कोई स्वास्थ्य विभाग से कोआपरेट नहीं करता है तो उसके खिलाफ
कार्रवाई भी की जा सकती है।  

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner