बिलासपुर। बिलासपुर जिले के दर्रीघाट में हथियारबंद
डकैतों ने कांग्रेस नेता के घर से पांच लाख की डकैती की है। इसके तीन दिन
बाद ही पड़ोसी जिले मुंगेली के सरगांव में डकैती का मामला सामने आया है।
शनिवार की रात हथियार बंद डकैतों ने सरगांव स्थित शराब दुकान के गार्ड को
बंधक बनाकर करीब नौ लाख रुपये से भरी तिजोरी ले गए। डकैतों ने शराब दुकान
के सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़फोड़ की है। साथ ही वे अपने साथ अंग्रेजी
शराब की बोतलें भी ले गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में
जुट गई है। मुंगेली जिले के सरगांव में देसी और अंग्रेजी शराब की
दुकान है। दोनों दुकान अगल—बगल में ही है। दोनों दुकान में बिक्री की रकम
को अंग्रेजी शराब दुकान के ही सेफ में रखा जाता था। दूसरे दिन निजी कंपनी
के कर्मचारी उसे लेकर बैंक में जमा करते थे। शनिवार की रात दोनों शराब
दुकानों के बिक्री की रकम शराब दुकान के सेफ में रखा था। इसकी सुरक्षा के
लिए शराब दुकान में गार्ड तैनात था। रात को आए हथियारबंद डकैतों ने गार्ड
को बंधक बना लिया।इसके बाद रकम से भरी तिजोरी अपने साथ ले गए। इसकी शिकायत पर पुलिस मामले की
जांच कर रही है। डकैती की इस घटना की जांच के लिए बिलासपुर से डाग स्कवायड
और फोरेंसिक टीम को भी भेजा गया है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर आइजी
रतनलाल डांगी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस को डकैतों
का सुराग नहीं मिल पाया है।

Journalist खबरीलाल