रायपुर । नोएडा में रविवार
को हुए एफआइआर को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्वाचन
आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। सीएम ने कहा कि मेरी अपनी सुरक्षा का
घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर
गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह। कुल जमा चार लोग
मेरे साथ थे पर भीड़ दिखने लगी और राजनाथ के बेटे के खिलाफ प्रचार करें तो
इतना तो होगा। उन्होंने कहा कि आयोग को फिजिकली आ कर बताना चाहिए कि
कैसे चुनाव प्रचार होगा। आयोग करके बता दे हम वैसे ही प्रचार करेंगे। बघेल
ने सवाल किया कि अगर मुझ पर कार्यवाही की गई तो अमरोहा में भाजपा
प्रत्याशी पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई। भाजपा के मंत्री पर कार्यवाही
क्यों नही की गई। निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखनी चाहिए।
अभी
शुरुआत में ही जब उनकी भूमिका निष्पक्ष नजर नहीं आ रही है तो आगे क्या
होगा।सीएम के बयान से पूर्व कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि
सीएम भूपेश बघेल चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप पांच व्यक्तियों के साथ
घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कोविड के प्रोटोकाल का
पूरा पालन किया। इसके बावजूद उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया जाना इस बात
को बताता है कि बघेल के उप्र में चुनाव प्रचार से भाजपा घबराई हुई है। इसके
पहले उन्हें लखनऊ हवाई अड्डे पर रोक गया था। फिर उन्हें लखीमपुर जाने से
रोका गया था। अब नोएडा में झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Journalist खबरीलाल