Breaking News

NEWS RAIPUR:: अवैध संबंध के शक में दोस्त की कर दी हत्या:

post

 रायपुर । धरसींवा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक
में दोस्त ने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित
दुलेश्वर पात्रे उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपना जुर्म
स्वीकार कर लिया है। धरसींवा थाना प्रभारी केके वाजपेयी ने बताया कि ग्राम
मोहदा के पास 14 जनवरी को एक युवक का शव खेत के पास गोठान रोड नाली में
मिला था। पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाने से होने की बात सामने आई।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में धरसींवा पुलिस ने मृतक
के दोस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक ने बताया कि उसे शक था कि मृतक का
उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी
कारण उनसे वारदात को अंजाम दिया।ग्राम मोहदा सिलयारी के सरपंच भरत रात्रे
ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका का
मुआयना किया तो पाया कि मृत युवक के नाक और कान से खून निकल रहा है।

मृतक की
पहचान मनोज कुमार पिता प्रदीप कुमार अलौर लुधियाना के रूप में की गई। मृतक
के गले में कसने का निशान और नाक से खून निकल रहा था। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।धरसींवा थाना की टीम
अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना
के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ की। मृतक मनोज
के संबंध में तस्दीकी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक सिलयारी स्थित
फार्चून कंपनी में काम करता था और उसे आखिरी बार उसी कंपनी में काम करने
वाले उसके साथी दुलेश्वर पात्रे उर्फ राजा के साथ देखा गया था। जिस पर टीम
ने दुलेश्वर को पकड़कर पूछताछ की। पहले उसने बार-बार अपना बयान बदला फिर कड़ाई से पूछताछ में दुलेश्वर
ने मनोज कुमार ही हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि मनोज का उसके घर
आना-जान था। मनोज का अवैध संबंध उसकी पत्नी से जिसकी वजह से उसने वारदात को
अंजाम दिया।

पहले पिलाई शराब फिर नाली में धकेला
13
जनवरी की शाम को आरोपित अपनी बाइक में मनोज को बैठाकर ले गया। कुर्रा
स्थित शराब दुकान से शराब खरीदा और शराब पिलाया। इसके बाद आरोपित ने मनोज
कुमार को घटना स्थल पास ले जाकर नाली में धकेल कर गिरा दिया। मार-मार कर
उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद अपने पास रखे गमछे से मनोज कुमार की हत्या कर
फरार हो गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner