जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में 2 अलग-अलग जगह पुलिस
और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर
पर स्थित तेलंगाना के मुलगु जिले से निकली ग्रेहाउंड टीम ने बीजापुर के
इलाके में 2 माओवादियों को ढेर किया है। इधर जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा इन
तीन जिलों की सीमा पर भी एनकाउंटर जारी है। तीनों जिले की फोर्स ने मारजुम
इलाके में नक्सलियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि यहां भी जवानों को
बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। बताया जा रहा है कि बीजापुर
में मारा गया एक नक्सली डिवीजनल कमेटी का मेंबर सुधाकर है। उसके ऊपर 8 लाख
रुपए का इनाम था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़े नक्सली लीडरों की
उपस्थिति की सूचना पर ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई
थी। इस बीच जवान जब बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंचे तो
पहले से ही घात लगाए माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसका जवानों
ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया
गया है, जिसमें एक की शिनाख्त हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है।
वहीं घटनास्थल से सर्चिंग करने के बाद जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी
बरामद किया है। फिलहाल इस इलाके में भी जवानों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
तीन जिलों की सरहद पर जारी है मुठभेड़
इधर दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सरहद पर स्थित मारजुम इलाके
में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस
इलाके में भी कई बड़े नक्सली लीडरों की सूचना पर तीनों जिलों से बड़ी
संख्या में फोर्स को रवाना किया गया था। मारजुम के जंगल में जवानों ने तीन
तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। यहां पर मंगलवार की सुबह से रुक-रुक कर
फायरिंग हो रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मुठभेड़ में जवानों के
हाथ बड़ी सफलता लगी है। हालांकि नेटवर्क ना होने की वजह से अभी संपर्क नहीं
हो पा रहा है।

Journalist खबरीलाल