Breaking News

NEWS NOIDA:: महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज:

post

नोएडा. थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में उसके परिजन ने मंगलवार को थाना सेक्टर 49 में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली दीपिका की पांच साल पहले तरुण से शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि कल दीपिका को उसके ससुराल वालों ने गंभीर हालत में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के गले पर चोट के निशान मिले। साथ ही बताया कि इस मामले में मृतका के परिजन योगेंद्र कुमार ने उसके पति तरुण, सास मीनू और ननद कोमल को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रवक्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner