Breaking News

NEWS DELHI:: उप्र चुनाव में रोजगार और शिक्षा ही असली एजेंडे, इन्हीं पर डटे रहें युवा: प्रियंका:

post

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा
ने उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और शिक्षा के बजट में कथित कटौती के मुद्दों
को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि
विधानसभा चुनाव में रोजगार एवं शिक्षा ही असली एजेंडे हैं जिन पर युवाओं को
डटे रहना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरप्रदेश में पिछले 5 सालों में 16.5 लाख
युवाओं की नौकरी छिन गई। 4 करोड़ लोगों ने हताश होकर नौकरी की आशा छोड़ दी।
लेकिन योगी आदित्यनाथ जी इस पर न बात करते हैं, न ट्वीट … क्योंकि उन्हें
मालूम है कि पर्दा जो उठ गया तो राज खुल जाएगा। युवाओं, आप रोजगार के
एजेंडे पर डटे रहना।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘योगी आदित्यनाथ की
सरकार ने 5 वर्षों में उप्र के शिक्षा बजट में भारी कटौती की।

बजट ज्यादा
मिलता तो युवाओं को नए विश्वविद्यालय, इंटरनेट, छात्रवृत्तियां, पुस्तकालय
और छात्रावास मिलते।’’ प्रियंका गांधी ने युवाओं से आ’’ान किया, ‘‘युवाओं, यही इस चुनाव का
असली एजेंडा है। इस पर सवाल पूछिए तथा जो भटकाए, उसको वोट की ताकत से करारा
जवाब दीजिए।’’ उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है।
पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को है। 10
मार्च को मतगणना होगी। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner