रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी
रायपुर के कमल विहार में असमाजिक तत्वों का आतंक जारी है। असमाजिक तत्व कमल
विहार में सिवरेज के लोहे का ढक्कन को चोरी कर रहे है। असमाजिक तत्वों
द्वारा ज्यादातर ढक्कन चोरी कर ले गए, और रायपुर विकास प्राधिकरण के
अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग रही है।ढक्कन चोरी होने से रविवार को खुले चेंबर में एक बच्चा उसमें गिर गया
था। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को आरडीए के संचालक मंडल की टीम ने
कमल विहार की दौरा कर अधिकारियों को सिवरेज लाइन के ऊपर पत्थर का ढक्कन
लगाने का निर्देश दिया है। पत्थर का ढक्कन लगने से चोरी की घटना पर लगाम
लगेगा। ज्ञात हो कि
आरडीए द्वारा 1600 एकड़ में कमल विहार को बसाया जा रहा है। कमल विहार में
सिवरेज पाइप लाइन रोड के नीचे बिछाई गई है। सड़क पर ही सिवरेज का चेंबर भी
बनाया गया है। चेंबर को लोहे के ढक्कन से ढंका गया था। लेकिन असमाजिक
तत्वों द्वारा लोहे के चेंबर को चोरी कर ले जा रहे हैं। जिसे चेंबर खुल गए
हैं। इससे दुर्घटनाएं की संभावनाएं भी बढ़ गई है।
विहार वर्तमान में मुजगहन थाना में आता है, लेकिन मुजगहन थाना से पांच
किलोमीटर है, इसलिए नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो पाती है। इसलिए रायपुर विकास
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, शिव सिंह ठाकुर आरडीए संचालक
राजेन्द्र पप्पू बंजारे और हिरेन्द्र देवांगन द्वारा कमलविहार में पुलिस
चौकी की मांग की है। पुलिस चौकी खुलने से असमाजिक तत्वों का आंतक कम हो
जाएगा।

Journalist खबरीलाल