Breaking News

News Raipur :: बृजमोहन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर स्काईवॉक पर तत्काल निर्णय लेने व अटल एक्सप्रेस वे को प्रारंभ करने का किया आग्रह:

post

रायपुर,19 जनवरी। भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज पत्र लिख कर निर्माणाधीन स्काईवॉक पर तत्काल निर्णय करने  एवं अटल एक्सप्रेस वे को तत्काल प्रारंभ करने का आग्रह किया है। 

श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि राजधानी रायपुर के व्यस्ततम जयस्तंभ चौक से शास्त्री बाजार व शास्त्री चौक से जेल रोड तक स्काई वॉक बनाने का निर्णय लेकर पूर्ववर्ती सरकार ने काम प्रारंभ किया था जो 75 प्रतिशत पूर्ण भी हो गया था लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण कांग्रेस सरकार ने यह कार्य बंद करा दिया है।

स्काईवॉक की उपयोगिता को लेकर विभिन्न कमेटियां बनी। आपने स्वयं विधानसभा में कमेटी की घोषणा करते हुए कहा था कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है लेकिन 3 साल पूर्ण होने के बाद भी सरकार स्काईवॉक को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। 

उसी प्रकार रेल्वे स्टेशन से रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे तक बनने वाले अटल एक्सप्रेस वे का काम भी 3 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सरकार ने इसमें कुछ खामियां निकालकर इसके कुछ हिस्सो को तोड़कर पुनः निर्माण करा रही है, जो अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। अटल एक्सप्रेस वे चालू हो जाता तो लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होती। लेकिन 3 साल से भी अधिक समय में मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर के स्काईवॉक पर आप जो निर्णय लेना चाहें, तत्काल लें व अटल एक्सप्रेस वे के कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करवा कर जनता के लिए प्रारंभ करवाएं। राजधानी में तीन-तीन साल तक जनउपयोगी कार्यों पर निर्णय नहीं हो पाना सरकार की राजधानी के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार एवं सरकार के निर्णय लेने की क्षमता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। कृपया दोनों प्रकरणों पर तत्काल निर्णय ले कर समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण होने को सुनिश्चित करने के लिए संबंधितों को निर्देशित करें।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner