Breaking News

NEWS RAIPUR:: उप्र में जाति-धर्म की जगह विकास की राजनीति चाहती है जनता - सीएम बघेल:

post

 रायपुर । उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार
अभियान से राजधानी लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा
है। मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से
चर्चा में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊब
चुकी है। बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। अब विकास के लिए वोट करना
चाहती है, जिसमें कांग्रेस पहली पसंद है। जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस नेताओं के करीबी लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर
बघेल ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं, उस राज्य में विपक्ष के लोगों
के घर छापे पड़ते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के
मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदार के यहां क्यों छापे नहीं पड़ते? उत्तर प्रदेश
में सत्ताधारी दल के मंत्री-विधायक तक पार्टी छोड़-छोड़कर जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ भाजपा के
नेताओं को शामिल नहीं करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भाजपा के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई नेता हैं, लेकिन भाजपा
ने उन्हें इस लायक नहीं समझा।
राहुल को बेटे की शादी का दिया न्योता
बघेल
ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के चुनाव अभियान और छत्तीसगढ़ के राजनीतिक
हालात पर दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक चर्चा हुई। बताया जाता है कि बघेल
ने इस दौरान उन्हें छह फरवरी को होने जा रही बेटे की शादी का न्योता दिया।

जिनका टोकन कटेगा, सभी से खरीदेंगे धान
धान
खरीदी की समय सीमा बढ़ाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने फिर दोहराया
कि जितने लोगों का टोकन कटा है, उनकी खरीदी की जाएगी। यहां से दिल्ली रवाना
होने से पहले भी सीएम ने यही आश्वासन किसानों को दिया था। बघेल ने कहा कि
तय समय के बाद भी यदि किसी किसान से धान खरीदी नहीं हो पाएगी तो कलेक्टर की
रिपोर्ट के आधार पर उनसे खरीदी की जाएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner