रायपुर । प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य दो तस्कर ओडिशा के हैं। खरीददार रायपुर का है। आरोपित पं. बंगाल से नशीली टेबलेट लेकर आना स्वीकार किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने 1120 नग टेबलेट जब्त की है। पुलिस और साइबर की टीम ने तस्कर और खरीददार को मरीन ड्राइव के पास गिरफ्तार किया है। आरोपित मो. चांद और करीम अली मूलतः ओडिशा के रहने वाले हैं। रोहित सोनी टेबलेट खरीदने पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास मिले नशीली टेबलेट के बारे में दस्तावेजों की मांग की गई, जिसे आरोपित नहीं दिखा सके। गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई की गई।

Journalist खबरीलाल