Breaking News

NEWS Lucknow:: कांग्रेस ने जारी किया यूथ मेनिफेस्टो, राहुल-प्रियंका ने युवाओं से किए ये वादे:

post

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए
कांग्रेस पार्टी ने आज अपना यूथ घोषणा पत्र जारी कर दिया है. राहुल गांधी
और प्रियंका गांधी इस मौके पर मौजूद रहे. इसका नाम ‘भर्ती विधान’ रखा गया
है. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में चुनाव है, देश में और उत्तर
प्रदेश की समस्या हर किसी को मालूम है. युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस
की रणनीति ये है कि कैसे युवाओं को रोजगार दिलाया जाए, हमने घोषणा पत्र में
लिखा है रोजगार कैसे देंगे. कांग्रेस नेता ने बताया कि 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है. सच्चाई देश
को दिख रही है कि ये क्यों हो रहा है. यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत
है. हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं. हम देश की लड़ाई लड़ रहे
हैं.आप प्रदेश की लड़ाई लड़ रहे हैं.

बीजेपी पर साधा निशाना

यूपी के लिए कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो जारी करते हुए राहुल गांधी ने
बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हाथ
मजबूत कर रही है. वह बोले कि कांग्रेस का काम नफरत फैलाना नहीं है. राहुल
ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोजगार खोते हैं.
भाजपा के पिछले 5 सालों शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है. वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिले जिले में बात कर
लोगों से इस घोषणा पत्र को बनाया गया है. सभी से बात कर भर्ती विधान बनाया
गया है. आज यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है. लोगों को रोजगार नहीं
दिए जा रहे हैं. प्रियंका ने कहा कि नौजवानों की समस्या सुलझाने का प्रयास
किया गया है. 20 लाख रोजगार देने की बात है और 8 लाख उनमें से रोजगार
महिलाओं को दिया जाएगा. यहां पर भी आरक्षण रहेगा. जो युवा अपना काम करना
चाहते हैं उनको भी मदद की जाएगी.

प्रियंका ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है,
उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और
बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी.एक जॉब कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती
विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने
पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के
लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner