Breaking News

NEWS Rajnandgaon:: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी:

post

 राजनांदगांव । छत्‍तीसगढ़ की संस्‍कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजनांदगांव के डोंगरगढ़
थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरटोला में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की
हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलने
के बाद डोंगरगढ़ एसडीओपी कृष्णा पटेल सहित मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे और
मामले की जांच शुरू है। दोनों मोटरसाइकिल से डोंगरगढ़ से लगे ग्राम अछोली गए
और फिर घटना को वही पर अंजाम दिया गया।

डोंगरगढ़ पुलिस के मुताबिक
मजदूरी करने वाला महेश वर्मा अपनी पत्नी और परिवार के साथ ठाकुर टोला गांव
में रहता था। शुक्रवार सुबह उसकी लाश गांव से 15 किलोमीटर दूर डोंगरगढ़ थाना
के ग्राम अछोली में मिली है। साथ ही शव के पास मृतक की मोटरसाइकिल भी मिली
है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने अपनी दोपहिया वाहन से पत्नी के साथ
आया होगा। फिर इसके बाद अपनी पत्नी की हत्या की होगी और फिर खुद भी पेड़ पर
फांसी लगाकर जान दे दी होगी।

फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी कृष्णा पटेल सहित
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी मौके पर है और इस मामले की जांच में जुट गए है।
एसडीओपी कृष्णा पटेल ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस मृतकों
के स्वजनों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। हत्या और आत्महत्या का कारण
अज्ञात है। साथ ही जांच जारी, जांच के बाद ही इस घटना के बारे में कुछ कहा
जा सकता है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner