रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी
रायपुर के मंदिर हसौद थाना अंतर्गत नर कंकाल की पहचान हो गई है। उमरिया
गांव में मिले नरकंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। स्वजनों ने
कपड़ों से की पहचान। गनोद गांव निवासी शिवकुमार (58) के रूप में नरकंकाल की
शिनाख्ती की गई है। स्वजनों के अनुसार मृतक शिवकुमार हाइड्रोसिल बीमारी
से परेशान था। आरंग अस्पताल से इलाज कराने के दौरान अगस्त 2021 से अचानक
गायब हो गया था। आरंग थाने में स्वजनों ने कराई गुमइंसान रिपोर्ट थी। इससे
पहले गुरुवार को नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। नर कंकाल ग्राम उमरिया
के मयूर स्कूल के पीछे चिकुटिया तालाब के पास मिला है। ग्रामीणों ने युवक
के शर्ट पेंट से ढका हुआ शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कंकाल छह माह
पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को फारेंसिक टीम को
बुलाकर जांच के लिए कंकाल को लैब भेजवा दिया था। कंकाल के पास ही शराब की
बोतल, पानी पाउच सहित कीटनाशक मिला है।
के गुढ़ियारी थाना अंतर्गत कोरियर सेवा चालू करने के नाम पर महिला ठगी का
शिकार हो गई है। अज्ञात महिला ने पीड़िता को फोन कर कोरियर चालू करने के
लिए आनलाइन दो रुपये का ट्रांसफर करने की बात कही। पीड़िता महिला ठग के
झांसे में आ गई और उसने दो रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिया उसके बाद महिला
के खाते से एक लाख 990 रुपये निकाल लिया। पीड़िता ने गुढ़ियारी पुलिस थाने
में अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया है।
(23) को 10 जनवरी 2022 को अज्ञात महिला ने फोन करके कहा कि तुम्हारा कुरियर
चालू करना है। अपने खाते के माध्यम से दो रुपये का भुगतान कर दिजिए।
पीड़िता ने बैंक आफ बड़ौदा के खाते से दो रुपये का पैमेट किया। उसके बाद
महिला ठग ने कहा कि कुरियर चालू नहीं हो रहा है अपने दूसरे खाते से दो
रुपये का पेमेंट किजिए। पीड़िता के पेमेंट करते ही उसके खाते से पैसे पार
हो गए। गुढ़ियारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Journalist खबरीलाल