रायपुर. Chhattisgarh के नवा रायपुर में आंदोलन कर रहे प्रभावित किसानों को सूबे के मंत्रियों ने चर्चा के लिए बुलाया, मंत्री इंतज़ार करते रहे, लेकिन आंदोलनकारी किसान चर्चा के लिए ही नहीं पहुंचे. किसानों का कहना कि विधिवत सूचना नहीं दी गयी.
बीते गुरुवार को किसानों के साथ मंत्रियों की वार्ता रखी गयी थी, जिसमें आवास और पर्यावरण मंत्री मो अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और इलाके के विधायक धनेन्द्र साहू मौजूद रहे. काफी देर तक मंत्रियों ने किसानों का इंतज़ार किया, लेकिन एक भी आंदोलनकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा.
मंत्री मोहम्मद अकबर का कहना है कि हम किसानों से फिर से बातचीत की कोशिश करेंगे. राज्य सरकार की नीतियों में किसान ही प्राथमिकता पर हैं. उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी.
इधर किसानों का कहना है कि किसान अपनी मांगों को लेकर जब-जब मंत्रियों के पास गये हैं. तब वहां से उन्हें अपमानित होकर लौटना पड़ा है. ऐसे में उनकी जिद है कि चर्चा की विधिवत सूचना उनके पास भेजी जाए.
वहीं मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किसानों ने लिया है और अब नवा रायपुर में ही किसान 25 जनवरी को Tractor मार्च भी निकालने वाले हैं. नवा रायपुर के किसानों को एनआरडीए दफ्तर के सामने आंदोलन करते 19 दिन हो चुके हैं और ऐसे में सरकार के बुलावे पर ना जाना बताने के लिए काफी है कि किसान फिलहाल झूकने या पीछे हटने के मूड में नहीं हैं.

Journalist खबरीलाल