नयी दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में अपने
मकान की बिक्री को लेकर 57 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या
कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना
शुक्रवार को हुई और पुलिस को शाम सात बजकर नौ मिनट पर पीसीआर पर कॉल आई। पुलिस ने बताया कि मृतक शशि लता पांडे (52) पहली मंजिर पर बने अपने
फ्लैट के बेडरूम के भीतर फर्श पर पड़ी मिली थी। उसके शरीर पर चोट के कोई
निशान नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने सूचना दी कि करीब शाम
छह बजे उसकी रिश्तेदार ने उसे फोन कर पहली मंजिल पर आने को कहा जहां वह रह
रही थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह तुरंत वहां पहुंचा और उसने
दरवाजा खटखटाया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि
उसके रिश्तेदार चंद्र मोहन पांडे ने खून से सने कपड़ों में दरवाजा खोला और
उनकी गर्दन के बाएं तरफ गहरा कट था। चंद्र ने उसे पुलिस को फोन करने को कहा और कहा ‘‘सब खत्म हो गया।’’
डीसीपी ने बताया कि शख्स ने एंबुलेंस को फोन किया और इस बीच मृतका का बेटा
भी ओखला से वहां पहुंचा क्योंकि उसे भी फोन आया था। एंबुलेंस के डॉक्टर ने
महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने महिला के पति को भी
मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल का बयान नहीं लिया जा सका क्योंकि उसकी हालत ठीक
नहीं है। साथ ही बताया कि शख्स घर बेचना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी वहीं
रहना चाहती थी।

Journalist खबरीलाल