Breaking News

News Raipur :: आयुष्मान मित्रों का भविष्य अधर में; 1 फरवरी से चली जायेगी नौकरी; आयुष्मान मित्रों में आक्रोश:

post

रायपुर के आयुष्मान मित्रों ने CMHO डॉ मीरा बघेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भारी संख्या में आयुष्मान मित्र CMHO कार्यालय में उपस्थित होकर डॉ मीरा बघेल के सामने अपनी बात रखी।

ज्ञात हो कि छःग शासन द्वारा जनवरी 2022 के बाद आयुष्मान मित्रों को काम बंद करने हेतु आदेश दिया है। इस आदेश के बाद छःग के प्रत्येक जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आयुष्मान मित्रों ने ज्ञापन सौंपकर दोबारा उन्हें कार्य पर रखने की गुहार की गई है। 

प्रदेश में 350 आयुष्मान मित्र विभिन हॉस्पिटलों में कार्यरत हैं। शासन के आदेश के बाद इन्सुरेंस कंपनी ने भी 31 जनवरी 2022 के बाद नौकरी समाप्ति हेतु नोटिस थमा दिया गया है। आयुष्मान मित्र प्रदेश के हॉस्पिटलों में मरीज का सम्पूर्ण डिटेल कंप्यूटर में अपलोड किया जाता था साथ ही यह भी देखा जाता था कि कौन वैलिड हैं और कौन नहीं।

अब सवाल ये उठ रहा है कि इन आयुष्मान मित्रों के नौकरी चले जाने के बाद सभी हॉस्पिटल फ्री हो जाएंगे और हो सकता है कि वे अपना मनमानी करे। दूसरा अहम सवाल जब छःग सरकार 5 लाख नौकरी देने की बात कही है तो क्यों इन आयुष्मान मित्रों को नौकरी से निकालकर रोजी रोटी छीना जा रहा है। इस सरकारी फरमान और इन्सुरेंस कंपनी के नोटिस के बाद आयुष्मान मित्र सकते में हैं।

छःग शासन, स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान मित्रों के हितों को देखते हुए विवेक से निर्णय ले जिससे कि इनका परिवार चल सके और उन्हें रोजी रोटी की कोई दिक्कत न हो । साथ ही यदि आप इन्हें नौकरी से निकाल रहे हैं तो दूसरा व्यकल्पिक रास्ता निकालकर इन आयुष्मान मित्रों के लिए रोजी रोटी की व्यवस्था की जाए।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner