माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई थोक सब्जी मार्केट स्थित दुकान से लाखों रूपये नगदी रकम चोरी करने वाला शातिर चोर मोह0 अकबर गिरफ्तार।
प्रार्थी राजेश सोनकर ने थाना माना कैम्प में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका थाना माना क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई स्थित थोक सब्जी मार्केट में राजेश कुमार, स्वतंत्र कुमार सोनकर के नाम से दुकान नं0 बी/30 है तथा वह थोक सब्जी का व्यवसाय करता है। प्रार्थी पिछले करीब डेढ़ महीने के सब्जी बिक्री रकम 3,50,000 रूपये को दुकान के अलमारी में रखा था, जिसे प्रार्थी दिनांक 12.01.2022 को दोपहर में देखा था जो सही सलामत था। तत्पश्चात प्रार्थी अलमारी का लाॅकर बंद कर चाबी को अपने पास रखा और दुकान का ताला बंद कर अपने घर चला गया।
प्रार्थी दिनांक 13.01.2022 के सुबह करीब 04.00 बजे आकर देखा तो दुकान में लगे शटर का ताला नहीं था प्रार्थी अंदर दुकान अंदर जाकर देखा तो अलमारी और लाॅकर खुला था तथा लाकर में रखा नगदी रकम 3,50,000 रूपए नहीं था। कोई अज्ञात चोर दिनांक 12-13.01.2022 के दरम्यानी रात दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश कर अलमारी का लाॅकर तोड़कर नगदी रकम को चोरी ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 12/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सायबर सेल एवं थाना माना की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि संजय नगर टिकरापारा निवासी मोहम्मद अकबर जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, वह अपने पास अधिक मात्रा में नगदी रकम रखा है तथा वह नया-नया सामान व कपड़ा क्रय करने के साथ ही बहुत अधिक रकम खर्च कर रहा है।
पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोहम्मद अकबर को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1,24,600/- रूपए एवं चोरी के पैसों से क्रय किया गया 01 नग एल.ई.डी.टी.व्ही. कीमती करीब 1,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,34,600/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - मोहम्मद अकबर पिता मोहम्मद अफजल उम्र 28 साल निवासी संजय नगर राधा कृष्ण मंदिर के पीछे थाना टिकरापारा रायपुर।
कार्यवाही में सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, हिमांशु राठौर, थाना माना कैम्प से उनि. सौमित्री भोई तथा आई.टी.एम.एस. रायपुर से म.आर. मनीषा पाल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Journalist खबरीलाल