Breaking News

बंगाल में नेताजी की जयंती पर भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग-लाठीचार्ज:

post

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आईं। दोनों समूहों के सदस्यों के बीच उस समय झगड़ा शुरू हो गया जब भाजपा कार्यकर्ता नेताजी की जयंती मनाने के लिए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांट रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान बाद पार्टी नेता अर्जुन सिंह मानिकपुर क्षेत्र के भाटपारा पहुंचे और उन पर फिर से कथित तौर पर टीएमसी कर्मी द्वारा हमला किया गया। 

इसके अलावा, भाजपा नेता की कार में भी तोड़फोड़ की गई और जमीन पर उनके वाहन के टूटे शीशे दिखाई दे रहे थे। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी भाजपा को अलग-थलग करने के लिए 'गंदी चाल' खेल रही है ताकि लोग उनकी 'गुंडागिरी' से डरें। पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में नेताजी को श्रद्धांजलि देते वक्त हालात इतने बिगड़े कि बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के सुरक्षाकर्मियों को हवाई फायर करनी पड़ी।

भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अर्जुन सिंह को लक्ष्य करके पत्थर चलाए। हालांकि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner