रायपुर । जिला प्रशासन ने शहर में
सर्दी-खांसी के मरीजों की पहचान करनी शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य
विभाग, नगर निगम और विभिन्न एनजीओ की टीम संभावित मरीजों की पहचान करने में
लगी है। टीम विभिन्न बस्तियों का दौरा कर रही है, विशेषकर झुग्गी बस्तियों
में पहुंचकर यह टीम सर्दी, खांसी जैसे सामान्य लक्षण से पीड़ित लोगों को
निश्शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करा रही है।
वारियर्स के रूप में लोगों के बीच पहुंचकर कोविड से बचाव के लिए
जन-जागरूकता अभियान संचालित कर रहे हैं। इसमें यूनिसेफ, गुरुकुल
महाविद्यालय की प्रोग्राम आफिसर रात्रि लहरे के मार्गदर्शन में एनएसएस
कैडेट्स एवं वी द पीपल के वालंटियर्स की टीम ने 'रोको और टोको' अभियान के
अंतर्गत घड़ी चौक, लालगंगा काम्प्लेक्स, सदर बाजार, शास्त्री बाजार क्षेत्र
में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नागरिकों से मास्क लगाकर ही घर से
निकलने की अपील की।
पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शहर की अनेक संस्थाओं द्वारा भिन्न-भिन्न
सार्वजनिक स्थलों के अलावा झुग्गी बस्तियों में जाकर लोगों से मिलकर उन्हें
कोरोना से बचाव के उपाय, मास्क पहने से लेकर समय-समय पर हाथ सैनिटाइजर
करने की जानकारी दी जा रही हैं। कोरोना वॉरियर के रूप में अपनी पहचान बनाने
वाली एक ऐसी ही संस्था गुलाब बाबा फाउंडेशन और उत्कल महिला महामंच जो अपनी
टीम के साथ मिलकर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रही है।
लोगों से मिलकर मास्क वितरण कर उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहे
हैं। इस कार्यक्रम में उत्कल महिला महामंच की अध्यक्ष सावित्री के साथ हेमा
सागर, पिंकी निहाल, गौतम मेश्राम, बिंदिया नाग, गौरी साहू, मधु सोनी,
माधुरी बघेल, मेरी प्रिंसेस, हेमा नायक, आशा अरोरा और भूमि महानंद उपस्थित
रहीं।

Journalist खबरीलाल