Breaking News

News Raipur :: वायरल वीडियो मामले में मंत्री डहरिया बोले- BJP के लोगों ने हंगामा किया हमने सिर्फ उन्हें हटाया, नहीं की मारपीट:

post

रायपुर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने आज वायरल वीडियो के मामले में प्रेस कांन्फ्रेस के माध्यम से अपनी बात रखी। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि 9 जनवरी को मेरे कार्यक्रम में बीजेपी ने हंगामा किया, हमारे लोगों ने बस उन्हें हटाने का काम किया, कार्यक्रम में किसी के साथ मारपीट नहीं की गई ।

मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रदेश ने बीजेपी का प्रशासनिक और राजनीतिक आतंक देखा है, बीजेपी के लोग शराब पीकर पहुंच जाते हैं और हंगामा करते हैं। हमारे प्रदेश के मुखिया किसान है ये बात बीजेपी पचा नहीं पा रही इसलिए अनर्गल आरोप लगा रही है।

बता दें कि बीते दिनों वायरल हुए एक वीडियो में मंत्री गुस्से में दिखे, वहीं मंत्री डहरिया के सुरक्षाकर्मी लोगों से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने सियासी हमला बोला है।उन्होंनें आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner