Breaking News

news Kolkata:: निर्वाचन आयोग डाक से भेजेगा मतदाता पहचान पत्र…:

post

कोलकाता. भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में शामिल
नए मतदाताओं को डाक के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) भेजने
का निर्णय लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सेवा 25
जनवरी को शुरू की जाएगी जिस दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मतदाता पहचान पत्र लोगों को डाक से सीधे भेजना शुरू
करेंगे। सेवा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू की जाएगी।’’
अधिकारी ने कहा कि आयोग नए मतदाताओं को पहचान पत्र के साथ एक किट भी
भेजेगा। उन्होंने कहा कि पैकेट में ईवीएम, मतदान का तरीका समेत अन्य
जानकारियां होंगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए आयोग की पहल के तहत
मंगलवार को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। अधिकारी ने
कहा कि इस साल के मतदाता दिवस की थीम ‘हमारे मतदाताओं को सशक्त, सतर्क
बनाना और सुरक्षा तथा सूचना प्रदान करना’ है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner