Breaking News

NEWS DELHI:: नहीं चाहते कि लोगों की आजीविका प्रभावित हो, जल्द से जल्द कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जाए: केजरीवाल:

post

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने
मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती कि लोगों की आजीविका प्रभावित
हो, इसलिए जल्द से जल्द कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। केजरीवाल ने
दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद
कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पाबंदियां लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड से सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली वालों को हुआ है।
हम नहीं चाहते कि आपकी आजीविका पर असर पड़े लेकिन आपका स्वास्थ्य महत्वपूर्ण
है, इसलिए हमें पाबंदियां लगानी पड़ीं।’’ दिल्ली सरकार ने कोविड की
स्थिति में सुधार के मद्देनजर हाल में सप्ताहांत कर्फ्यू और दुकानें खोलने
की सम-विषम योजना को हटाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था जिसे उपराज्यपाल
(एलजी) ने अस्वीकृत कर दिया था।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते कुछ व्यापारी आए थे और उन्होंने कहा कि
उन्हें सम-विषम योजना और सप्ताहांत कर्फ्यू के कारण बहुत समस्याओं का सामना
करना पड़ रहा है। उपराज्यपाल कुछ प्रस्तावों पर सहमत हुए और कुछ पर सहमत
नहीं हुए। हम इन प्रतिबंधों को जल्द से जल्द हटा देंगे।’’ समारोह में
अपने भाषण के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाबा साहेब आम्बेडकर और भगत
ंिसह से सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्होंने एक समान सपनों और लक्ष्यों के
लिए अलग-अलग रास्ते अपनाए।

केजरीवाल ने अमीर या गरीब सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के
आम्बेडकर के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि
दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में आम्बेडकर और भगत ंिसह की तस्वीरें लगाई
जाएंगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner