कोरबा। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित गोमुखी सेवाधाम देवपहरी संस्थान को समग्र ग्राम विकास और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर प्रदान किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन ने सामाजिक, सांस्कृतिक समरसता उत्थान, परिष्कार, आध्यात्म, परंपरा, समाज व विकास तथा संस्कृति की मूल अवधारणा के लिए गहन व
प्रतिबद्धतापूर्ण कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को सम्मानित करने इस सम्मान की स्थापना की है। चयन समिति ने वर्ष 2020 के लिए यह सम्मान गोमुखी सेवाधाम देवपहरी कोरबा का नाम चयनित किया है। दो लाख रुपये नगद, सम्मान पट्टिका, शाल व श्रीफल प्रदान किया जाएगा। भोपाल के रविंद्र भवन में 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सम्मान लेने संस्था के सचिव गोपाल अग्रवाल व धन्वंतरि चिकित्सालय के डाक्टर देवाशीष मिश्रा बुधवार को रवाना होंगे।

Journalist खबरीलाल