बिलासपुर। ग्राम पंचायत सेंदरी में अंडरब्रिज की मांग
को लेकर ग्रामीणों ने बिलासपुर-रतनपुर मार्ग में चक्काजाम कर दिया। इससे
आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया गया। ब्रिज की मांग पूरी नहीं
होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की बात कही है।
कोनी थाना क्षेत्र
स्थित मार्ग में आए दिन सड़क हादसा होता है। इससे कई लोगों की मौत भी हो
चुकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सेंदरी में अंडर ब्रिज निर्माण की मांग
करते हुए मंगलवार को सुबह सड़क जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइन
लग गई। महिलाएं, युवा व बुजुर्ग सड़क पर बैठ गए थे। चक्काजाम की सूचना मिलते
ही कोनी पुलिस की टीम और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों
से पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने तत्काल अंडर ब्रिज निर्माण करवाने की बात
कही। इसके बाद प्रशासन ने नेशनल हाइवे रोड निर्माण करने वाले इंजीनियर को
मौके पर बुलाया गया। पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच करीब दो घंटे तक
ड्रामा चला। काफी समझाईश देने के बाद जाम हटाया गया।

Journalist खबरीलाल